Roadways Drivers New Vacancy RSRTC Update : काफी दिनों से Driver भाई इंतजार कर रहे थे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रदेश में 1000 से अधिक बस चालकों की नियुक्ति करेगा। RSRTC ने आदेश जारी किए हैं। जानें क्या करना होगा?
कितने जोंन में कमी थी रोडेवेज चालक की
Roadways Drivers New Vacancy राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के आठ जोनों में बस चालकों की कमी को देखते हुए अनुबंध के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चालकों की कमी के कारण बस संचालन लंबे समय से प्रभावित हो रहा था। अब निगम ने 52 डिपो में अनुबंध पर नए चालक नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
बस चालकों को मिलेगा 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक
Roadways Drivers New Vacancy निगम ने यह भर्ती मैसर्स टॉप मैनपावर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कराने का अनुबंध किया है। चालकों को 15 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक मिलेगा, जिसमें पीएफ और ईएसआई भी शामिल रहेंगे। पहले यह राशि 9 हजार थी जिसे बढ़ाया गया है। चयनित चालकों को एक वर्ष का अनुबंध स्टाम्प पेपर पर करना होगा, साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराने होंगे।

बीकानेर जोन में 130 चालक मिलेंगे, श्रीगंगानगर आगार को 17
Roadways Drivers New Vacancy परिवहन विभाग के कार्यवाहक निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा ने चालकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। बीकानेर जोन में 130 चालकों की भर्ती की जाएगी, जिनमें श्रीगंगानगर को 17, अनूपगढ़ को 35, बीकानेर को 22, हनुमानगढ़ को 24 और सरदारशहर को 32 चालक मिलेंगे। इससे इन डिपो में बसों का संचालन सुगम होगा
👉Join Telegram Channel link 🔗 Click Here
👉My Youtube Channel Link Click Here
👉 Bank main Job Kasi Lagi Click Here
